जलक्रीड़ा अकादमी में लगी भीषण आग, लगभग आधा दर्जन नौकाएं जलकर खाक मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Jan 20, 2024 516 भोपाल। पुराने शहर के जहांगीराबाद इलाके में छोटा तालाब के तट पर स्थित जलक्रीड़ा अकादमी में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग कचरे के ढेर में लगी थी, जो तेजी से फैली और नजदीक रखी वाटर बोट को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन जलक्रीड़ा नौकाएं जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 516 Share