बहुत सारे दोस्तों ने कारसेवा के लिए नाम लिखवाया था, लेकिन स्टेशन पहुंचे थे सिर्फ नौ

इंदौर। तीन दिसंबर 1992 को नौ लोग साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। उस समय मेरी उम्र लगभग 19 वर्ष थी। मां को जैसे ही पता चला कि मैं कारसेवा में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहा हूं, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने जरूर मुझे बगैर किसी रोक-टोक के जाने की अनुमति दे दी थी। वे कहा करते थे कि देश और धर्म के लिए काम करने में बहुत ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहिए। अगर जान भी देना पड़े तो दे देना।

यह कहना है कारसेवक अश्विनी शुक्ल का। महापौर परिषद सदस्य शुक्ल ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए मेरे कई दोस्तों ने उनके नाम लिखवाए थे, लेकिन परिवार के विरोध के चलते वे रेलवे स्टेशन तक ही नहीं पहुंच सके। शुक्रवार के दिन साबरमती एक्सप्रेस अयोध्या तक जाती थी। चार दिसंबर की रात हम अयोध्या पहुंच गए। वहां सरयू नदी में स्नान करने के बाद सबसे पहले दूध जलेबी का नाश्ता किया और सीधे कारसेवा वाली लाइन में लग गए।

शुक्ल ने बताया कि अयोध्या में हम वाल्मीकि रामायण भवन में ठहरे थे। हालत यह थी कि जहां तक नजर जाती थी वहां तक कारसेवक ही कारसेवक नजर आते थे। छह दिसंबर 1992 को कारसेवा करते हुए हमने शाम चार बजे तक विवादित ढांचे को पूरी तरह से ढहा दिया था। इस दौरान वहां हनुमान चालीसा और सुंदरकांड लगातार होता रहा। ढांचा ढहने के बाद अशोक सिंघल का उद्बोधन हुआ।
उस वक्त बालासाहब देवसर सरसंघ चालक हुआ करते थे। सिंघल ने कहा कि देवसर साहब ने युवाओं से समय मांगा है। वे अपने जीवन का एक वर्ष, तीन वर्ष, पूरा जीवन जितना चाहें उतना संघ को दें। इस बात का मेरे मन पर इतना असर पड़ा कि मैंने तय कर लिया कि अयोध्या से घर नहीं जाऊंगा। संघ का काम करूंगा। जब मैं घर से अयोध्या के लिए निकला था तो मेरी मां रो रही थीं। मैंने सोचा कि मुझे उन्होंने बिदाई दे दी है तो अब बचा हुआ जीवन संघ के काम में लगाऊंगा।
शुक्ल ने बताया कि विवादित ढांचा ढहाने के बाद कारसेवकों में जबर्दस्त उत्साह था, लेकिन इस बात का डर भी था कि किसी भी समय गोलीबारी शुरू हो जाएगी। हम लोग अयोध्या से पैदल ही फैजाबाद तक आ गए। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ कारसेवकों का जोरदार स्वागत हुआ। अयोध्या में कर्फ्यू था, बावजूद इसके लोग अपने घरों से सब्जी-पूड़ी बनाकर लाए और कारसेवकों को खिलाई।
आखिर अयोध्या से लौटते ही मैंने घर छोड़ा दिया और संघ के काम में जुट गया। करीब पांच वर्ष संघ का काम करने के बाद मुझे पारिवारिक कारणों से दोबारा घर लौटना पड़ा। आज जब अयोध्या में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है तो मां बहुत खुश हैं। पिता तो नहीं रहे लेकिन उनकी कही बातें आज भी मेरे लिए प्रेरणा का काम करती हैं। निश्चित ही आज अगर वे होते तो बहुत खुश होते। भगवान राम के मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |