दो सौ साल प्राचीन है आबा महाराज का मंदिर

ग्वालियर। अयोध्याधाम में 22 जनवरी को साढ़े पांच सौ वर्षों बाद रामलला जू की वापसी हो रही है। समूचा राष्ट्र इन क्षणों का साक्षी बनने के लिए राम नाम के आनंद में डूबा हुआ है। नगर में प्राचीन राम मंदिर है। इनमें से एक है दाल बाजार स्थित आबा महाराज का राम मंदिर। यह मंदिर लगभग दो सौ वर्ष प्राचीन है। यह मंदिर, समर्थ गुरु रामदास के शिष्य कल्याण स्वामी के भाई दत्तात्रेय स्वामी की प्रत्यक्ष वंश परंपरा का प्रदेश का इकलौता मंदिर है, इसका मूल मठ महाराष्ट्र के सतारा में शिरगांव में है। सन् 1835 में महाराजा जनकोजी राव, आबा महाराज को शिरगांव से लेकर आए थे। 1835 में आबा महाराज की देखरेख में दाल बाजार में श्रीराम मंदिर का निर्माण किया गया। कहा जाता है कि ब्रक तीर्थ ग्राम में यज्ञवराहाचार्य नामक हनुमान भक्त एक ब्राह्मण रहा करते थे। उन्होंने हनुमान जी की वरदहस्त मूर्ति का निर्माण कराया था। समर्थ रामदास महाराज की परंपरा का प्राचीनतम मठ है-

छत्रपति शिवाजी महाराज के सद्गुरु श्री समर्थ रामदास स्वामी महाराज के साढ़े तीन सौ वर्ष पुरानी परम्परा का प्राचीनतम मठ आबा महाराज का श्रीराम मंदिर दाल बाजार (ग्वालियर) समर्थ रामदास स्वामी के पट्ट शिष्य कल्याण स्वामी के कनिष्ठ बंधु (सगे भाई) दत्तात्रय स्वामी के वंश परम्परा का प्रत्यक्ष मध्यप्रदेश का एकमात्र मठ इसमें अब 10वीं वंश परम्परा कार्यरत है। श्री आबा महाराज द्वारा स्थापित श्रीराम मंदिर है। इस मठ का एक मठ अयोध्या में भी स्थापित है।

छत्रपति शिवाजी के गुरु समर्थ गुरु रामदास की पुस्तक दासबोध की दुर्लभ मूलप्रति दाल बाजार स्थित आबा महाराज श्रीराम मंदिर में आज भी सुरक्षित रखी हुई है। यह मराठी भाषा में है। पुस्तक समर्थ गुरु रामदास के शिष्य कल्याण स्वामी के भाई दत्तात्रेय स्वामी की 10वीं पीढ़ी के उपेंद्र शिरगांवकर व राघवेंद्र शिरगांवकर के पास रखी हुई है। इसके अलावा मंदिर में आबा महाराज की हस्तलिखित 45 फीट लंबी जन्म कुंडली भी रखी हुई है।

आबा महाराज के राम मंदिर के नाम से चर्चित इस मंदिर में राम धुन माह में दो बार होती है। राम धुन एक घंटे की होती है। राम धुन के लिए हर साल कलेंडर प्रकाशित किया जाता है। इसमें राम धुन किन-किन दिनों में होगी इसकी जानकारी दी जाती है। इसमें अन्य समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |