बड़ी झील में सुरीली धुन के साथ पानी पर अवतरित हुए राम, म्युजिकल फाउंटेन शो में दिखाई अयोध्या की झलक

भोपाल। अयोध्या के मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक पावन अवसर पर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। जगह-जगह प्रभु श्रीराम से जुड़े सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। भोपाल शहर में भी प्रभु श्रीराम की महिमा देखने को मिल रही है। विभिन्न स्थानों पर कहीं श्री राम की झांकियां लग रही हैं कहीं सेल्फी स्टैंड बना रहे हैं और कहीं कोई प्रसाद बांटा जा रहा है। जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा बोट क्लब पर 19 से लेकर 22 जनवरी तक राम महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को इस महोत्सव के प्रथम दिवस पर बोट क्लब पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के जरिए रामकथा का मंचन वाटर स्क्रीन पर हुआ, जिसमें आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनियों एवं सुरीली धुनों के साथ फाउंटेन के माध्यम से पानी में भगवान श्रीराम की आकृति उकेरी गई। कथा के माध्यम से श्रीराम की महिमा का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग म्युजिकल फाउंटेन शो देखने के लिए उपस्थित रहे।

म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन पर अयोध्या मंदिर की 10 मिनट की शार्ट फिल्म दिखाई गई। पानी में मंदिर और प्रभु श्री राम की आकृति को दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भोपालवासी पहुंचे। 10 मिनट के शो में भारत के वैभव और भोपाल के इतिहास को बताया गया। साथी ही प्रभु श्रीराम मंदिर के जन्म स्थान अयोध्या को मुक्त करने में हुए संघर्ष को बताया। यह शो शाम को 6 बजे से 7:30 तक चालू रहेगा।

22 जनवरी को बोर्ड क्लब पर 51000 दीपक जलाए जाएंगे तथा महाआरती का आयोजन भी होगा। यहां राम मंदिर की प्रतिकृति भी देखने को मिलेगी। 11 प्रकांड पंडित लोगों द्वारा मंत्रोचार श्लोक के माध्यम से पवित्र नदियों के जल का मिश्रण बड़े तालाब पर प्रवाहित होगा, जिसमें गंगा जल सरयू नदी का पानी कलश के माध्यम से प्रवाहित किया जाएगा। स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |