केंद्र के बाद उत्तराखंड सरकार की घोषणा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन सरकारी दफ्तरों में रहेगा आधे दिन का अवकाश

देहरादून: अयोध्या (Ayodhya) में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला की जन्मभूमि पर आगामी सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Pran Pratishtha) के उपलक्ष्य में उत्तराखंड शासन ने भी मध्याह्न तक का सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है।

इस संदर्भ में शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को आदेश निर्गत कर दिया गया। इस शासनादेश के अनुसार, अयोध्या में 22 जनवरी (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

इस संबंध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक, कोषागार, उप कोषागार सोमवार को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगे। आदेश के अनुसार, उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाएं (स्कूल एवं कालेज) 22 जनवरी को बन्द रहेंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना     |     3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया     |     टीकमगढ़ में ऑयल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     अपनी ही पार्टी नेताओं से परेशान दिखे दिग्विजय सिंह, दे डाली नसीहत     |     छतरपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, होली के लिए बागेश्वर धाम जा रहा था परिवार     |     दोस्त के नाम छोड़ा एक लेटर… फिर लगा लिया मौत को गले, B.Tech के छात्र के सुसाइड केस से मची सनसनी     |     वो ईसाई लड़की, जिसके प्यार में दीवाना हो गया था औरंगजेब… क्यों अधूरी रह गई थे ये लव स्टोरी?     |     34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर… 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब, अब मिला सुसाइड नोट     |     महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग… धधकते अंगारों से गुजरे गांव के 1000 लोग, होली पर 150 सालों से निभाई जा रही अनोखी परंपरा     |     उज्जैन पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, किए महाकाल मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल     |