इस राम भक्त ने बोतल के अंदर बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति, बना आकर्षण का केंद्र, जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान

जबलपुर। इन दिनों जब पूरा देश राम-मय हो गया है तो कलाकारों पर भी राममंदिर निर्माण का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। मण्डला के एक आर्टिस्ट ने राममंदिर की ऐसी कलाकृतियां बनाई है जिन्हें देखकर आप भी उन्हें, अपने घर में ज़रुर रखना चाहेंगे। त्रिलोक सिंधिया नाम के ये कलाकार ख़ास तरह के बॉटल आर्टिस्ट है। ये कांच की बोतलों के भीतर सुंदर कलाकृतियां बनाते हैं। त्रिलोक ने कांच की अलग-अलग बोतलों के भीतर अयोध्या में बन रहे राममंदिर के सुंदर मॉडल बनाए है। कांच की बोतलों के भीतर बनाए गए राममंदिर की ये कलाकृतियां देखती ही बन रही हैं।

त्रिलोक बताते हैं कि पहले वो इस तरह की कई चीजें बनाते थे लेकिन जब एक बार चूहों ने उनकी कलाकृति को कुतर दिया तो उन्हें बोतल के अंदर सुरक्षित कलाकृतियां बनाने का विचार आया। इसी के बाद त्रिलोक बॉटल आर्ट में जुट गए जो अब तक बोतलों के अंदर कई तरह की सुंदर कलाकृतियां बना चुके हैं। त्रिलोक एक प्लकर, कार्ड बोर्ड के टुकड़ों और एढेसिव लेकर किसी भी बोतल के अंदर सुंदर कलाकृति बना देते हैं। इसी तरह उन्होंने बॉटल आर्ट से अयोध्या राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है जो देखते ही बन रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |