Video संभागायुक्त डॉ. गोयल रोल प्रेक्षक के रूप में स्टेंडिग कमेटी की बैठक में शामिल हुए,, बोले,राजनीतिक दल के प्रतिनिधि छूटे हुए लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में सहयोग करें

शाजापुर
—
फोटो निर्वाचक नामावली के 01 जनवरी 2024 की स्थिति में संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के तहत अब तक की गई कार्यवाही से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराने के लिए आज स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उज्जैन संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल रोल प्रेक्षक के रूप में शामिल हुए।


संभागायुक्त डॉ. गोयल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे फोटोयुक्त मतदाता सूची में छूटे हुए लोगों के एवं 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने में सहयोग करें। संभागायुक्त ने बताया कि 20 जनवरी को विशेष शिविर आयोजित होगा, जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर पात्र लोगों के फॉर्म-6 भरवाएंगे। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम में कुछ बदलाव होना है या मतदाता उस क्षेत्र में नहीं रहते हैं, ऐसे लोगों के फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भी भरवायेंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण में 22 जनवरी तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जायेगी, इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जाँच की जायेगी। संभागायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में यदि कोई कमी हो या किसी का नाम जोड़ना या कटना हो तो इसकी सूचना बीएलओ को दें।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा ईआरओ नेट प्रगति से अवगत कराया। इसके पूर्व कलेक्टर सुश्री बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने संभागायुक्त का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री रंजीत कुमार, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डीसीएलआर सुश्री गरीमा रावत, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि में कांग्रेस पार्टी से श्री इरशाद खान, बीएसपी से श्री अमीन खान लाला, भारतीय जनता पार्टी से श्री विजय जोशी, श्री मनोहर विश्वकर्मा, श्री विजय सिंह बैस एवं श्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।
———-
20 जनवरी को लगेंगे विशेष शिविर
———-
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत 20 जनवरी को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान समस्त बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और मतदाता सूची का वाचन कर फॉर्म 6, 7 और 8 का आवेदन प्राप्त करेंगे।
———-
22 जनवरी तक लिए जाएंगे आवेदन
———–
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन लिए जाएंगे। जो युवा 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन Voter Helpline App और voters.eci.gov.in/ इन के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
———–
झिकड़िया एवं दुपाड़ा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
———–
संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल ने शाजापुर आने के पूर्व झिकड़िया के मतदान केन्द्र क्रमांक-3 एवं दुपाड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक-10 का निरीक्षण कर यहां बीएलओ को प्राप्त हुए दावे-आपत्ति के आवेदनों की जाँच की। साथ ही संभागायुक्त ने ग्रामवासियों से चर्चा की। ग्राम के सुपारी काटने वाले कारीगर से भी संभागायुक्त ने मुलाकात कर कार्य के बारे में जानकारी ली। यहां ग्रामीणजनों ने अपनी समस्याएं भी बताई। इसके पूर्व संभागायुक्त ने यहां के गणेश मंदिर में दर्शन भी किये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी भी मौजूद थे।
इसके उपरांत शाजापुर में भी संभागायुक्त ने प्रसिद्ध राज-राजेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा की। पूजा-अर्चना पंडित श्री सुनील नागर एवं श्री आशीष नागर ने करवाई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।


Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |