Shajapur अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की सूचना प्राप्त करने के लिए ईनाम की राशि बढ़ाई

शाजापुर

पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराध के दर्ज प्रकरणों में अपहृता की सूचना एवं अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए ईनाम की राशि बढ़ाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुन्दरसी में दर्ज प्रकरण में माधोपुर निवासी अपहृता करिश्मा कंजर तथा थाना सलसलाई में दर्ज प्रकरण में सलसलाई निवासी अपहृता भूरी उर्फ हेमकुंवर पिता देवकरण बलाई की सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए पूर्व में घोषित ईनाम की राशि 7-7 हजार रूपये से बढ़ाकर 10-10 हजार रूपये की है।

इसी तरह थाना मक्सी में दर्ज प्रकरण में अपहृता दीपिका पिता संतोष, थाना मकसी में ही दर्ज प्रकरण में अपहृता रेश्मी उर्फ आकाशी उर्फ अक्कू पिता स्व. रामप्रसाद कुमरे, थाना अ. बड़ोदिया में दर्ज प्रकरण अपहृता नीमा पिता गोर्वधन धनगर की सूचना देने वालों एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने वाले व्यक्ति के लिए पूर्व में घोषित ईनाम की राशि 5-5 हजार रूपये से बढ़ाकर 10-10 हजार रूपये की है। थाना कालापीपल में दर्ज प्रकरण में कालापीपल निवासी अपहृता रीटा की सूचना देने वालों एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने वाले व्यक्ति के लिए पूर्व में घोषित ईनाम की राशि 2 हजार रूपये से बढ़ाकर 10 हजार रूपये की है। अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

“फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |