तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारी, एक की मौत, एक गंभीर

कन्नौद। इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर कासरनी नदी के समीप तेज गति से इंदौर की ओर से आ रहे डंपर ने कन्नौद की ओर से जा रही कार को सामने से भीषण टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे कार एमपी41सीबी 3291 में सवार 20 वर्षीय वीरेंद्र पिता रामकृष्ण कालेन, 20 वर्षीय सुमित दोनों निवासी ग्राम मालजीपुरा, कन्नौद से दवाइयां लेकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा दोनों युवक कार में फंस गए। घटना के बाद दोनों घायल युवकों को बमुश्किल लोगों ने बाहर निकाला। दुर्घटना में वीरेंद्र की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई तथा सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार दोनों युवक पढ़ाई में बहुत होशियार थे तथा नीट की तैयारी कर रहे थे।

मृतक वीरेंद्र के पिता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलवार में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आशीष शर्मा तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने गंभीर घायल युवक सुमित को तत्काल इंदौर भिजवाने की व्यवस्था कराई। पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में शिक्षक शासकीय अस्पताल पहुंच गए थे। ग्राम कलवार एवं मालजीपुरा में शोक की लहर दौड़ गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |