गोवंशी पशुओं को लेकर जा रहा वाहन पलटा, 19 गायों की मौत, 24 को बचाया

बैतूल। जिले के आठनेर मार्ग से गोवंशी पशुओं को महाराष्ट्र के कत्लखाना लेकर जा रहा वाहन गेंहू बारसा के पास नाले में पलट गया। इससे वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए 19 गोवंशी की मौत हो गई। वहीं 24 पशुओं को बचाकर सुरक्षित गोशाला पहुंचा दिया गया है। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है।
आठनेर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मालवाहक वाहन से गोवंशी की तस्करी करने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने आठनेर से महाराष्ट्र की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन क्रमांक एमएच 40 सीएम 3388 को पकड़ने के लिए पीछा करना शुरू किया। आठनेर के पास जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो गोवंशी तस्कर वाहन को तेजी से भगाते हुए गेंहू बारसा मार्ग से महाराष्ट्र की ओर लेकर जाने लगे। इसी दौरान ग्राम गेंहू बारसा के पास वाहन अनियंत्रित होकर नाले के पुल से नीचे पलट गया। वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल में भाग गए। पुलिस और हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पाया कि वाहन में भरे गए 43 गोवंशी में से 19 की दम घुटने और चोट लगने से मौत हो गई थी। 24 गोवंशी सुरक्षित पाए गए, जिन्हें गोशाला पहुंचाया गया।
आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि रात्रि तीन बजे पुलिस और हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने गोवंशी के तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनके द्वारा वाहन को दूसरे मार्ग पर तेज रफ्तार में ले जाने का प्रयास किया। इससे वह पलट गया। वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृत गोवंशी को दफना दिया गया है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |