सीएम बनने के बाद आज पहली बार शहडोल जाएंगे सीएम, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शहडोल के दौरे पर रहेंगे। सीएम बनने के बाद आज वे पहली बार शहडोल के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सीएम पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सीएम डॉ मोहन यादव अंबेडकर चौक से पॉलिटेक्निक ग्राउंड तक निकाली जाने वाली आभार यात्रा में शामिल होंगे।

सीएम दोपहर 12 बजे शहडोल पहुंचेंगे, इसके बाद 12.30 बजे वे आभार यात्रा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे वहीं बैग आहार अनुदान योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण भी करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे।

सीएम का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शहडोल और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। दोप 12:10 बजे शहडोल में ओल्ड कैम्पस पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। 12:30 बजे शहडोल अम्बेडकर चौक से प्रारंभ जन आभार यात्रा होगी। दोप 1 बजे बैगा महिला मुखिया आहार अनुदान योजना की राशि का ट्रांजैक्शन करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/ भूमिपूजन होगा। इसके बाद दोप 2:45 बजे शहडोल में कानून एवं व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 6:45 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |