ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचा फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर, ऐसे दिया लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम…

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में ज्वेलरी व्यापारी के साथ फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर ने ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गुना की हाट रोड पर संचालित एक ज्वेलरी दुकान का है।
ज्वेलरी की दुकान पर लग्जरी कार से एक व्यक्ति आया। उसने व्यापारी को कहा कि वह एक इनकम टैक्स विभाग का ऑफिसर है उसके बाद उसने सोने की अंगूठियां और चैन देखीं।

इस के बाद कुछ अंगूठी वह अलग रखता गया और उसने एक गोल्ड चैन भी पसंद कर ली। फर्जी अधिकारी ने 1 लाख 64 हजार रुपए की गोल्ड चेन खरीदी और NEFT यानी ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। NEFT के माध्यम से किया जाने वाला पेमेंट 1 से 2 घंटे में आता है। ऐसे में ज्वेलर्स ने फर्जी  अधिकारी का मोबाइल नंबर कार नंबर और कार का फोटो ले लिया। इस पूरी धोखाधड़ी से पर्दा तब उठा जब ज्वेलर्स ने एक डेढ़ घंटे बाद फर्जी अधिकारी को फोन लगाया और उसका नंबर बंद जाने लगा। इसके बाद ज्वेलर्स पुलिस के पास पहुंचा और मामले की शिकायत की फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |