कलेक्टर ने आज ग्राम तिलावद गोविंद एवं सुंदरसी का आकस्मिक निरीक्षण किया, अव्यवस्था पर हुए नाराज

शाजापुर-
आयुष्मान कार्ड बनाने में बरती जा रही लापरवाही पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की

कलेक्टर ने आज ग्राम तिलावद गोविंद एवं सुंदरसी का आकस्मिक निरीक्षण किया

आयुष्मान कार्ड बनाने में बरती जा रही लापरवाही पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्री जैन ने आज आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया देखने के लिए ग्राम तिलावद गोविंद एवं सुंदरसी का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ आर निदारया भी साथ में थे।

आयुष्मान भारत “निरामय” योजना के तहत जिले में सभी पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाना है। शेष रहे नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले में आज एवं कल विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम तिलावद गोविंद एवं सुंदरसी में आयुष्मान कार्ड बनाने की गतिविधि देखने पहुंचे कलेक्टर को लापरवाही देखने को मिली। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री जैन ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्धारित एजेंसी के जिला समन्वयक श्री राजेश सौराष्ट्रीय को हटाने के निर्देश दिये। साथ ही जिन बीसीएच एवं बीसीएम द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है,

उनके विरूद्ध भी कार्रवाई करने के लिए कहा। जिन ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा कार्य में ढिलाई बरती जा रही है और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आईडी पासवर्ड भी प्राप्त नहीं किया गया है, के एक-एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्य पर भी असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करना चाहिये। साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर अधीनस्थ स्टाफ के कार्यों की समीक्षा करना चाहिये। दोनों ग्रामों में आयुष्मान कार्ड कितने लोगों के बन गए हैं और कितने लोगों के बनाए जाना है यही स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। साथ ही सर्वे करने वाले दल को यह भी पता नहीं था कि किनका सर्वे किया जाना है। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. निदारिया को भी निर्देश दिये कि वे नए सिरे से सभी लोगों को प्रशिक्षित कराएं और आयुष्मान कार्ड बनाने की गति में तेजी लाएं।

इस दौरान नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल, श्री पंकज पवैया, श्री कैलाश सस्त्या भी मौजूद थे।
#AyushmanCard
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |