अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। आपको बता दें कि सीबीआई की टीम ने नर्सिंग कॉलेज में यह छापा मार कार्यवाही की है और रिलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में टीम के सदस्य दस्तावेज चेक कर रहे हैं। इससे पहले भी सीबीआई ने दो कॉलेज में छापा मारा था। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम कई बिंदुओं की जांच कर रही है।
सीबीआई की टीम भवन, शैक्षणिक स्टाफ, लैब, क्लासरूम, स्टूडेंट को क्लीनिकल सुविधा, लाइब्रेरी प्रिंसिपल को 15 वर्ष का अनुभव , असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर को 13 से 10 साल का अनुभव की जांच कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सीबीआई ने जिले के दो कॉलेज में छापामार कार्यवाही की थी। फिलहाल नर्सिंग कॉलेज में सीबीआई की कार्यवाही जारी है।