CM मोहन बोले- महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे Ayodhya

भोपाल: 22 जनवरी आ रही है और साथ ही देशभर में राम भक्तों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि 22 जनवरी को प्रसाद के तौर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर से 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे।  डॉ यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हम सभी 22 जनवरी की बजाए जब जिस राज्य को तारीख दी जाएगी, उस दिन वहां जाएंगे।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने भगवान श्री राम का मंदिर बनवाया था। उसी मंदिर को 500 साल पहले बाबर ने तोड़ा था। ऐसे में जब दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मध्यप्रदेश कहां पीछे रहने वाला है। उस दिन श्री महाकाल मंदिर से अयोध्या के लिए पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे। राज्य सरकार इस अवसर पर पूरे उत्सव को अविस्मरणीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी वो दिन है जिसका 5 सौ सालों से इंतजार था। बता दें कि

22 जनवरी 2024 को पूरी श्रद्धा-भावन से राम मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश भर के संतों, राजनीतिक, फिल्म और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

राम मंदिर का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं, अयोध्या प्रशासन ने शहर में आम लोगों के प्रवेश पर 20 से रोक लगा दी है। शहर में केवल वही लोग प्रवेश कर सकेंगे, जिनको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से आमंत्रण मिला है या वे शहर के निवासी हैं।

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |