विश्व हिंदू परिषद अगरतला में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आयोजित करेगी रैली

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को अगरतला में एक रैली आयोजित कर रही है। राज्य में विहिप के सचिव शंकर रॉय ने कहा कि इस रैली में तकरीबन 7,000 धार्मिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है और इसका आयोजन विवेकानन्द ग्राउंड में होगा।

उन्होंने कहा कि हमने 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर समारोह को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर अभियान पहले ही शुरू कर दिया है। हालांकि इससे पहले भी 13 जनवरी को भी लोगों को जागरुक करने के लिए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रैली आयोजित की गई थी।

रॉय ने कहा,”हम लोगों से 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कार्यक्रम देखने का आग्रह करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।” उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन राज्य के सभी मंदिरों में पुजारी विशेष अनुष्ठान करेंगे और लोगों से भगवान राम के लिए अपने घरों में पांच दीपक जलाने का आग्रह करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |