पलामू के 2 भाइयों ने राम मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए गाया गीत, सुनकर हो जाएंगे मुग्ध

अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ धूम है। पूरा देश राम मय हो गया है। जैसे -जैसे दिन नजदीक आ रहा है लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं, झारखंड में भी इसे लेकर बड़ा उत्साह है। दरअसल, पलामू (Palamu) में 2 युवा भाइयों ने भगवान राम के प्रति अपने भाव और भक्ति गीत के माध्यम से प्रकट किए हैं।

“यह गीत 2 से 2.5 मिनट का होगा”
2 युवा भाई राम के ऐसे भक्त हैं जिन्होंने मंदिर उद्घाटन समारोह के लिए एक गीत तैयार किया है। ये गीत जल्द ही रिलीज होने वाला है। गाने के बोल हैं…‘सजा है अयोध्या धाम जोर से बोलो जय श्री राम।’ यह गीत ओमप्रकाश और जयप्रकाश नाम के बंधुओं ने लिखा है। इसे लिखने में 1 सप्ताह का समय लगा। यह गीत 2 से 2.5 मिनट का होगा जो ओम जय ब्रदर यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर प्रदूषण तहलका और प्रोड्यूसर ओमप्रकाश और जयप्रकाश हैं। इस गीत की शूटिंग पलामू जिले में ही हुई है।

गायक ओमप्रकाश ने बताया कि वो अपने भाई जयप्रकाश के साथ गाना गाते हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल ओम जय ब्रदर्स के नाम से है। वो 4 साल से संगीत सीख रहे हैं। उनका सपना प्रोफेशनल संगीतकार बनने का है। इसके लिए वो अच्छे प्लेटफार्म की तलाश कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |