मुरैना में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, राम कण कण में हैं, जब इच्छा होगी दर्शन करने जाउंगा

मुरैना। मुरैना में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज ने हजारों करोड़ों खर्च करके लाडली बहनों की बातें की, लाडली बहनों ने उन्हें वोट भी खूब दिए। अब महिलाओं को 3000 मिलने थे, लेकिन आज 10 तारीख को महिलाओं के खाते में 1250 रुपए डाले गए। यह अन्याय है। बहनों के खाते में तीन-तीन हजार रुपये आने चाहिए थे। जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। शिवराज भैया चले गए अब बहनों की लड़ाई कांग्रेस के जीतू भैया लड़ेंगे। पटवारी ने कहा कि भगवान राम कण कण में हैं। उनमें सभी की आस्था है। जब इच्छा होगी तब उनके दर्शन करने जाऊंगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को मुरैना दौरे पर आए, इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, जिस तरह मामा चले गए वैसे ही लाडली बहन योजना भी चली जाएगी लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा दो-तीन महीने यह योजना रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |