आते ही कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया शुरू, खबर में देखे सबसे पहले किन गांवो का हुआ दौरा

शाजापुर,,

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम में तालाब का निरीक्षण कर उसके सीमांकन कराने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने तालाब गहरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

तालाब के निरीक्षण के दौरान स्थानीय सरपंच श्री सुखराम धाकड़ ने कहा कि तालाब के गहरीकरण की आवश्यकता है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को गहरीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा। साथ ही कलेक्टर ने तालाब का सीमांकन कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने स्टॉप डेम के गेट नहीं लगे होने पर कहा कि आस-पास के स्टॉप डेम के गेट वर्षा समाप्ति पर लगाए जाने चाहिए, इससे भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा। नलजल योजना की टंकी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। सरपंच ने बताया कि भूमिगत जल स्तर कम होने के कारण पेयजल स्त्रोत जल्दी सुख जाते है, इससे टंकी भरने में दिक्कत आती है। कलेक्टर ने जल संरक्षण के लिये विभिन्न उपाय अपनाने के लिये कहा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्राम सुनेरा की वर्ष 2011 की जनसंख्या 4914 है तथा वर्तमान जनसंख्या 5928 है, ग्राम में 14 हैण्डपम्प स्थापित है। उन्होंने बताया कि ग्राम सुनेरा में रेट्रोफिटिंग नलजल योजना 2022-23 में स्वीकृत है। योजना की प्रशासकीय स्वीकृति लागत राशि 223.60 लाख रूपये एवं योजना की अनुबंधित लागत राशि 159.15 लाख रूपये है। स्त्रोत 04 नलकूल, 4 मोटर पम्प, राईजिंग मेन 1250 मीटर, वितरण नलिका 12200 मीटर, आरसीसी उच्च स्तरीय टंकी निर्माण 125 कि.ली. 12 मीटर ऊंचाई, आरसीसी सम्पवेल निर्माण 20 कि.ली., प्रस्तावित घरेलू नल कनेक्शन 1000 नग एवं विद्युत कनेक्शन एक नग के कार्य पूर्ण है। उन्होंने बताया कि कार्य में वृद्धि होने के कारण ग्राम की योजना पुर्नरिक्षित योजना तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई है। साथ ही उक्त ग्राम में पेयजल सुचारू रूप से प्रदाय किया जा रहा है। योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित है।
—–
साफिया और सानिया ने पाठ पढ़कर सुनाया
—–
सुनेरा में प्राथमिक कन्या विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना को कक्षा पहली की साफिया एवं कक्षा तीसरी की सानिया ने पाठ्य पुस्तक से पाठ पढ़कर सुनाया। कलेक्टर ने दोनो बालिकाओं की प्रशंसा करते हुये कहा कि शिक्षा का स्तर अच्छा है। उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश भी प्राधानाध्यापक को दिये। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में कक्षा एक से पांचवी तक 72 बालिकाएं पंजीकृत है, जिसमें से आज 39 बालिकाएं उपस्थित थी। बालिकाओं को अध्ययन करा रहे शिक्षक श्री राजेश सौराष्ट्रीय ने अध्यापन की प्रगति की जानकारी दी। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बालिकाओं को चाकलेट भी वितरित की। इस दौरान शाला प्रभारी शिक्षक श्री शाकिर अहमद भी उपस्थित थे।
—–
लाड़ली बहना योजना से मिली राशि का उपयोग, जीवन स्तर के सुधार में करें- कलेक्टर सुश्री बाफना
——
कलेक्टर सुश्री बाफना ने लाडली बहनाओं से कहा कि वे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग जीवन स्तर सुधार में एवं स्वास्थ्य और शिक्षा पर करें। कलेक्टर सुश्री बाफना आज ग्राम सुनेरा में लाडली बहना राशि वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुई थी। भोपाल में सम्पन्न हुये राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनाओं को 1576 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक में माध्यम से प्रदान की गई। लाड़ली बहना योजना के तहत आज शाजापुर जिले के 581 ग्रामों एवं 06 नगरीय निकायों के वार्डों में राशि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संपन्न हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शाजापुर जिले की कुल 176711 लाडली बहनाओं को 1250 रूपये प्रति हितग्राही के मानसे कुल 22 करोड़ 8 लाख 88 हजार 750 रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की गई। जिसमें सुनेरा की 1053 लाडली बहनाओं को 1250 रूपये के मान से कुल 1316250 रूपये की राशि सम्मिलित है।


#JansamparkMP
#collectorshajapur
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |