5 वर्षीय बालक का अपहरण, कपड़े दिलाने के बहाने ले गई अज्ञात महिला

देवास। शहर के ढांचा भवन क्षेत्र से एक पांच वर्षीय बालक के अपहरण का मामला सामने आया है। बालक को कोई अज्ञात महिला कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ढांचा भवन निवासी शफीका बी सुबह काम करने के लिए फैक्ट्री गई थी। घर पर उनके दो बेटे थे। जब वे शाम को घर लौटीं तो छोटा बेटा पांच वर्षीय अरशान खान घर पर नहीं था। उन्होंने आसपास में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
बड़े बेटे ने बताया कि एक महिला और पुरूष उसे कपड़े दिलाने के बहाने लेकर गए हैं। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को पुलिस की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ करती रही। पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की। मंगलवार देर शाम तक बालक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |