Akhilesh Yadav ने Ram Mandir का निमंत्रण नहीं स्वीकारा, बोले- ‘जो देने आए थे हम उन्हें नहीं जानते’

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले (Ayodhya district) में बन रहे भव्य राम मंदिर (Grand Ram temple) के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। श्री राम मंदिर के उद्घाटन (Inauguration) के निमंत्रण को लेकर नेताओं में घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक दलों (Political parties) के मुख्य नेताओं को ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित किया गया है। इस सब के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हमें निमंत्रण नहीं मिला है। जिस पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दावा किया है कि उसने अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को आमंत्रित किया है, लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया है। विहिप प्रमुख आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया है। देखते हैं भगवान राम (lord ram) उन्हें बुलाते हैं या नहीं।

जो लोग निमंत्रण देने आए थे हम उन्हें नहीं जानते: अखिलेश यादव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के आमंत्रण को लेकर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं उन्हें (आलोक कुमार) नहीं जानता। केवल एक-दूसरे को जानने वाले लोग ही निमंत्रण देते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम उनको ही निमंत्रित करते हैं, जिनको जानते हैं और उनसे ही निमंत्रण लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे तब हम जायेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में जो बैठक हो रही है उसमें पार्टी की तरफ से सुझाव दिया जाएगा और उनसे सुझाव मांगा जाएगा। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह अल्पसंख्यकों के खिलाफ है और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

जानिए और क्या बोले विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार?
बताया जा रहा है कि इससे पहले, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा था कि कुछ समय पहले, मैंने उनका (अखिलेश का) बयान पढ़ा था जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना गया था कि ‘अगर उन्हें समारोह के लिए निमंत्रण मिलता है, तो वह जाएंगे’, इसलिए हमने उन्हें आमंत्रित किया है; फिर मैंने उनका एक और बयान पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा कि अगर भगवान राम जी बुलाएंगे तो मैं जाऊंगा। तो, अब मैं यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि क्या राम जी समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष को बुलाते हैं या नहीं। अगर नहीं बुलाया, तो लोगों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि भगवान राम उन्हें नहीं चाहते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |