अखिलेश यादव बोले- आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा लोकसभा चुनाव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है जो लोकतंत्र की नई दिशा तय करेगा। यादव ने मंगलवार को यहां पार्टी दफ्तर में आयोजित विधायकों की बैठक में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पांच वर्ष का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने तथा भाजपा की साजिश और षडयंत्र करने की रणनीति से निबटने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी को निभानी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। उन्होने उपस्थित विधायकों, 2022 विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों से कहा कि जितना वोट उन्हें पहले मिला था, उससे बढ़चढ़कर इस बार समाजवादी पार्टी के जो भी प्रत्याशी हो उनकी मदद करें और उनको ज्यादा वोट दिलाएं।

उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का परिणाम ऐसा होगा जिससे भाजपा का पूरी तरह सफाया होगा।यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हर स्तर पर सतर्क और सावधान रहना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी सरकार बनाना तय कर लिया था मगर भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र के निर्णय को प्रभावित करने का काम किया। लेकिन अब पीडीए-इंडिया गठबंधन भाजपा और एनडीए का उत्तर प्रदेश में सफाया करके ही दम लेगा। हमारे सामने चुनौती है पर समाधान का रास्ता इसी से निकलेगा। इस बार पहले से ज्यादा वोट से हमारे प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित रहेगी। उन्होने कहा कि भाजपा के दस वर्ष विफलता के रहे हैं। भाजपा सरकार ने आर्थिक संकट पैदा किया है। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार और कालाधन नोटबंदी के बाद भी बढ़ा है।

भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा, क्या विकसित भारत किसानों की आय बढ़े बिना बनेगा। देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा। भाजपा सरकार में जो भी नौकरी मिल रही है वह अपमान से भरी नौकरी है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी। लखनऊ, कानपुर, आगरा की मेट्रो, दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा जोड़ने वाली मेट्रो समाजवादियों की देन है। सन् 2017 से अब तक 8.4 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है, इतनी बड़ी उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं होगी।

उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर स्तर पर लूट हो रही है। जिसे जहां मौका मिल रहा है लूट रहा है। गड्ढ़ामुक्ति के नाम पर अब तक करीब 40 हजार करोड़ का बजट जारी हो चुका है पर सड़कों से गड्ढे खत्म नहीं हुए। भाजपा सरकार में विकास ठप्प है। भाजपा का दावा है कि प्रदेश में 40 लाख करोड़ रूपये का पूंजीनिवेश हुआ लेकिन कहीं कोई प्रस्ताव जमीन पर उतरता नहीं दिखाई दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |