प्राइवेट बस में महिला यात्री से रेप, पहले बंधक बनाया, फिर रात 3 बजे तक की दरिंदगी

भरतपुर : राजस्थान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देर रात एक बस कंडक्टर ने महिला यात्री के साथ रेप किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत बायना पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय एक महिला के साथ सोमवार देर रात एक निजी बस कंडक्टर ने कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह जयपुर से भरतपुर जा रही थी। भरतपुर जिले के एक गांव की मूल निवासी महिला अपने पति के साथ जयपुर में रहती है।

पहले बंधक बनाया, फिर…
घटना सोमवार रात की है, जब वह जयपुर से भरतपुर के लिए निजी बस में बैठी। आखिरी स्टॉपेज पर बस जयपुर से बयाना तक आई, लेकिन उसी रात उसे बयाना से भरतपुर के लिए कोई वाहन नहीं मिला। उसने बस कंडक्टर से भरतपुर के लिए दूसरा वाहन ढूंढने में मदद करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने उसे उसी बस में यात्रा करने के लिए मना लिया। कंडक्टर उसे वापस अपनी ही बस में ले गया और उसे बंधक बनाकर लिया। फिर रात 3 बजे तक उससे दरिंदगी करता रहा।

बाद में महिला ने बयाना पुलिस से संपर्क किया और कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) के तहत शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बयाना पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने के बाद एक बस कंडक्टर को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और बस को जब्त कर लिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |