जानिए कौन है बापू मुरारी, निर्माण के लिए दिया सबसे अधिक दान

 अयोध्या मे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को अब कुछ ही दिन रह गए है। इस समारोह में पहुंचने के लिए काफी हद तक न्यौते जारी कर दिए। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए देश-विदेश से रामभक्तों ने दिल खोलकर दान दिया है। इस बीच, बन रहे राम मंदिर के लिए अब तक सबसे अधिक दान अध्यात्मिक गुरु और कथावाचक मुरारी बापू ने दिया है। अब सबसे अधिक दान अध्यात्मिक गुरु और कथावाचक मुरारी बापू ने दिया है। इसके अलावा, अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में स्थित उनके अनुयायियों ने सामूहिक रूप से अलग से 8 करोड़ रुपये का दान दिया है।

बापू ने दिया इतना दान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बन रहे राम मंदिर के अब सबसे अधिक दान अध्यात्मिक गुरु और कथावाचक मुरारी बापू ने दिया है। बताया जा रहा है कि मुरारी बापू ने करीब 11.3 करोड़ रुपये का दान दिया है। इसी के साथ अब तक श्रीराम मंदिर के समर्पण निधि वाले अकाउंट में ही अब तक 3200 करोड़ रुपए आ चुके हैं।

जानें कौन है बापू मोरारी

मुरारी बापू राम चरित मानस के एक प्रसिद्ध व्याख्याता हैं और दुनिया भर में पचास वर्षों से अधिक समय से राम कथाओं का पाठ कर रहे हैं। उनकी कथा का मुख्य उद्देश्य लोगों में शांति, सत्य और प्रेम- करुणा का संदेश फैलाना है। जबकि, बापू खुद अन्य धर्मों से उदाहरण लेते हैं और सभी धर्मों के लोगों को प्रवचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।

कब और कहां हुआ था जन्म

बापू का जन्म 1946 में शिवरात्रि के दिन गुजरात के भावनगर जिले के महुवा के निकट तलगाजर्डा गांव में हुआ था और वह आज भी अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। वह वैष्णव बावा साधु निम्बार्क वंश से संबंध रखते हैं और उन्होंने अपने बचपन का ज्यादा समय अपने दादा और गुरु, त्रिभोवनदास दादा और दादी अमृत मां के साथ बिताया है। जबकि उनकी दादी घंटों तक उन्हें लोककथाएं सुनाती थीं, उनके दादाजी उनके साथ राम चरित मानस के बारे में अपना ज्ञान साझा करते थे। बारह वर्ष की आयु तक, बापू ने संपूर्ण राम चरित मानस को याद कर लिया था और चौदह वर्ष की आयु में राम कथा का पाठ और गायन शुरू कर दिया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |