भारी बारिश का अलर्ट जारी…स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, लगेंगी online classes

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को शहर के स्कूलों में प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिए शीतकालीन छुट्टियां 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल सोमवार को फिर से शुरू होने वाले थे। आतिशी ने एक्स पर कहा, “मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।” दिल्ली शीतलहर की चपेट में है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों में घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है।

वहीं दूसरी ओर,  पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे से लगातार जारी बारिश के कारण सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा और स्कूलों एवं कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने घोषणा की कि सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी में पूरवा हवाओं के कम दबाव क्षेत्र के कारण भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण मछुआरे समुद्र में नहीं जा पाए। निचले इलाकों में पानी भर गया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों में फसलों को भी नुकसान हुआ है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने रविवार को कहा कि  आठ जनवरी से 12 जनवरी तक अगले पांच दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने कहा, “जहां तक ​​संभव हो, स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं।” अधिकारियों ने कहा कि 13 और 14 जनवरी को क्रमशः दूसरा शनिवार और रविवार है, प्राथमिक कक्षाओं के छात्र 15 जनवरी को फिजिकल मोड में वापस स्कूल में शामिल होंगे। शिक्षा निदेशालय ने कहा कि स्कूल 8 जनवरी से अन्य सभी कक्षाओं (छठी से बारहवीं) के लिए खुले रहेंगे। “हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए, कोई भी स्कूल सुबह 8 बजे से पहले शुरू नहीं होगा और शाम 5 बजे के बाद कक्षाएं नहीं होंगी।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |