बिहार में होगा नया राजनीतिक उलटफेर! मांझी ने दिया संकेत, कहा- गहरी हताशा से जूझ रहे नीतीश…

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने दावा किया कि बदले हुए परिद्दश्य में राज्य जल्द ही नए राजनीतिक उलटफेर का गवाह बनेगा।

“गहरी हताशा से जूझ रहे नीतीश कुमार”
जीतनराम मांझी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतना अपमानित किया है कि वह अब तंग आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के महागठबंधन छोड़ने की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गहरी हताशा से जूझ रहे नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते हैं।

हम के संरक्षक ने कहा, ‘नई दिल्ली की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से उनके आवास पर मिलना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जो नीतीश कुमार को नाराज करने के लिए काफी है।’ उन्होंने टिप्पणी की कि नीतीश कुमार अपनी सुविधा और परिस्थितियों के अनुसार अपने राजनीतिक साझेदार बदलते रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |