जज के सामने रोने लगे जेट एयरवेज के फाउंडर, बोले- ‘ऐसी स्थिति में जीने से बेहतर है, जेल में मर जाऊं’

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल ने हाथ जोड़कर कोर्ट से कहा है कि उन्होंने लाइफ की हर उम्मीद खो दी है और ऐसे में जीने से बेहतर जेल में मर जाना है। शनिवार को मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में पेशी के दौरान भावुक हुए गोयल ने यह बात कही। नरेश गोयल 538 करोड़ रुपए के केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में जेल में हैं। ईडी ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में नरेश गोयल को पिछले साल 1 सितंबर को गिरफ्तार किया था। गोयल इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। शनिवार को हुई पेशी के दौरान गोयल की आंखों में आंसू आ गए थे। कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी पत्नी अनीता को बहुत मिस करता हूं, जो कैंसर की लास्ट स्टेज में है। मैं जीवन की हर उम्मीद खो चुका हूं और ऐसी स्थिति में जीने से बेहतर है, जेल में मर जाऊं।’

कोर्ट ने कही ये बात

गोयल ने कोर्ट को बताया कि उनकी हेल्थ बहुत खराब है। पेशी के दौरान वे कांप भी रहे थे। इस पर कोर्ट ने कहा कि उनकी हेल्थ का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। जेट एयरवेज के फाउंडर ने स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। साथ ही गोयल ने जज से कुछ मिनट की व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध भी किया था, जिसे जज ने मान लिया।

विशेष न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने बताया, ‘मैंने गोयल को ध्यान से सुना। उनका शरीर कांप रहा था। उन्हें खड़े होने के लिए मदद की जरूरत पड़ रही थी। गोयल ने बताया कि उनके घुटनों में सूजन और दर्द है, जिससे वे उन्हें मोड़ नहीं पाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पेशाब करते समय भी बड़ा दर्द होता है और कभी कभी इसके साथ खून भी निकलता है। गोयल ने कोर्ट को बताया कि अधिकतर बार उन्हें हेल्प नहीं मिल पाती है। जेल स्टाफ की भी मदद करने की अपनी लिमिटेशन है।’

अस्पताल ना ले जाकर जेल में मरने दें

गोयल ने कोर्ट से कहा, ‘मैं काफी कमजोर हो गया हूं और मुझे जेजे अस्पताल रेफर करने का कोई मतलब नहीं है। जेल से अस्पताल तक की यात्रा थकाऊ है, जिसे मैं सहन नहीं कर सकता। अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। मुझे जेजे अस्पताल नहीं भेजा जाए और जेल में ही मरने दिया जाए।’ गोयल का बयान सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |