मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर इंसान, 24 घंटे के अंदर गौतम अडानी से छिन गया ताज

मुकेश अंबानी एक बार फिर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स 2023 के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय का खिताब फिर से हासिल कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी की नेटवर्थ 536 मिलियन डॉलर या करीब 4500 करोड़ रुपए बढ़ी है और इसके साथ ही ये बढ़कर 97.5 अरब डॉलर हो गई है। दौलत के इस आंकड़े के साथ ही वे दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में एक पायदान ऊपर चढ़कर अब 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही एशिया के सबसे अमीर इंसान का ताज भी उनके सिर सज गया है।

24 घंटे के अंदर छिन गया ताज
बता दें कि, बीते शनिवार को शेयरों में आए उछाल से बढ़ी नेटवर्थ के चलते अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर इंसान बन गए थे, लेकिन बीते 24 घंटों में उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसके बाद यह ताज एक बार फिर मुकेश अंबानी के सिर सज गया है।

PunjabKesari

घाटे के बाद दो पायदान नीचे आए अडानी 
अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से गौतम अडानी के शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी मिल रही थी। शनिवार को उनकी नेटवर्थ बढ़कर 97.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी। लेकिन रविवार को न्यूज लिखे जाने तक उन्हें 3.09 अरब डॉलर (करीब 25000 करोड़ रुपये) का घाटा हुआ और वह अमीरों की लिस्ट से दो पायदान नीचे आ गए हैं। दोनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में फासले पर गौर करें तो इनकी नेटवर्थ में 3 अरब डॉलर का फासला है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 219 अरब डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस अमीरो की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति 170 अरब डॉलर है। फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के तीसरे अमीर इंसान हैं और उनकी संपत्ति 167 अरब डॉलर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |