मिस वर्ल्ड ग्लोबल की दौड़ में मध्य प्रदेश की मानसी ने बिखेरी चमक, 18 जनवरी को होगा फाइनल मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Jan 6, 2024 269 भोपाल। राजधानी से करीब 122 किमी की दूरी पर स्थित सिरोंज की निवासी मानसी चौरसिया माडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए निकल पड़ी हैं। वह इन दिनों मिस वर्ल्ड ग्लोबल के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। देश की इकलौती माडल हैं। कंबोडिया, वियतनाम में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल रिजल्ट विभिन्न राउंड पूरा होने के बाद 18 जनवरी को आएगा। बता दें कि सिरोंज की मानसी चौरसिया ने 2022 में मिस इंडिया ग्लोबल खिताब जीता था। इससे पहले वे मिस मप्र 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं। विश्व में दो सौंदर्य प्रतियोगिताएं होती हैं एक फेमिना ग्रुप की मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स। दूसरी डिवाइन ग्रुप की मिस ग्लोबल व मिस अर्थ। छोटे से कस्बे सिरोंज की लड़की ने मिस इंडिया ग्लोबल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें दो जनवरी 2024 को इंट्रोडक्शन राउंड के साथ कंबोडिया में प्रतियोगिता का पहला चरण सम्पन्न हुआ। इसमें 80 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया। इसमें मानसी ने शीर्ष 10 में जगह बनाकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा दी है। तीन जनवरी को आयोजन टीम सभी माडलों को लेकर वियतनाम रवाना हुई। विभिन्न राउंड पूरा कर 10 माडल चयनित होंगी, जिनमें से ही विनर और रनर अप चुनी जाएंगी मानसी की मां ज्योति ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। जब वह इंदौर, भोपाल दुल्हन मेकअप जैसी प्रतियोगिता में जातीं, तो अपनी बेटी मानसी को ही माडल बनाकर ले जाती थीं। मानसी की लंबी छरहरी काया, सुंदर नयन-नक्श ने सबको प्रभावित किया और वह माडलिंग की दुनिया में उतर गईं। फार्मेसी की छात्रा मानसी ने फिर पीछे नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ती चली गईं। आज वह अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। मानसी के माता-पिता भी 13 जनवरी को बेटी का हौंसला बढ़ाने के लिए वियतनाम रवाना होंगे। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 269 Share