मांडू उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक हुआ 65 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

मांडू। मांडू में मौसम सर्द है बादल जमीन पर है, लेकिन यहां हो रहे वार्ड के उपचुनाव ने राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है। मांडू नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 में पूर्व पार्षद जसमा बाद द्वारा पार्षद पद से इस्तीफा देने के बाद यहां 5 जनवरी को आज उपचुनाव में मतदान चल रहा है।

चुनाव को लेकर प्रशासनिक कसावट और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दोपहर एक बजे तक यहां 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में अधिकतर मतदाता अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं और यहां लोकतंत्र के इस उत्सव में अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। घूंघट की ओट में वोटिंग के नजारे देखने को मिले।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक कालू सिंह ठाकुर ने पिछले एक सप्ताह से यहां मोर्चा संभाल रखा है। जबकि कांग्रेस की तरफ से स्थानीय नेता लगे हुए हैं।

डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार, निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अनीता बारेठा, नगर परिषद सीएमओ लाल सिंह राठौड़ और थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं। यहां चुनाव को देखते हुए पिछले दिनों से लगातार राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा हुआ है। दोनों ही राजनैतिक दलों ने जीत का दावा किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |