टायर फटने से बेकाबू होकर पलटी बस, 11 यात्री घायल पांच गंभीर मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Jan 5, 2024 409 गुना। म्याना थानाक्षेत्र की उमरी चौकी के खेरीखता के पास दोपहर करीब 12 बजे एक यात्री बस का अगला टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 11 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बस गुना से सिरसी की ओर जा रही थी। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 409 Share