लाउड स्पीकर हटाने की बात पर भड़के काजी साहब, बैठक के दौरान कड़े शब्दों में कही ये बात..

खंडवा। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों शुरू हुआ लाउडस्पीकर का विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खंडवा में आज लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी धर्म के प्रमुखों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में मीटिंग रखी गई थी। जिसमें प्रशासन के खिलाफ शहर काजी खफा हो गए और उनका आक्रोश देखने को मिला। बैठक के दौरान खंडवा शहर काजी ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि “हम सब कानून के मानने वाले लोग हैं। हमारी गुजारिश है, कि आप हमारे साथ ऐसा कोई व्यवहार ना करें। हमको मजबूरन सड़कों पर आना पड़े।”

खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर बैठक रखी गई थी। बैठक के दौरान खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने कहा कि “खंडवा के तमाम लोगों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपनी–अपनी इबादतगाहों से, मस्जिदों से सारे साउंड सिस्टम (चिलम) निकाल लिए। सिर्फ एक सिस्टम (चिलम) रहने दिया। प्रशासन ने उस वक्त कहा था सबको परमिशन देंगे, आप परमिशन मांगो। सभी ने परमिशन के लिए आवेदन भी दिया।

आज प्रशासन हमको यह कह रहा है, कि सारे साउंड सिस्टम उतारने होंगे मस्जिदों से, मंदिरों से, गुरुद्वारे से। प्रशासन ने इस दौरान हमको दो जगह के हवाले दिए खरगोन और बड़वानी। आप हमें इंदौर का हवाला दें। वहां एक भी साउंड सिस्टम नहीं हटा है। हम सब धार्मिक प्रवृत्ति के लोग हैं। यह नास्तिकों का देश नहीं है। यह धर्म को मानने वाले लोगों का देश है। धर्म के आधार पर, कानून के आधार पर यह देश चलेगा। आप साउंड चेक करने की डिवाइस के हिसाब से साउंड चेक करके सिस्टम लगवाएं। यह नहीं चलेगा कि सभी धार्मिक स्थलों से आप साउंड सिस्टम पूरी तरीके से हटा दो।

आदेश जो भी हो तमाम लोग उस चीज का पालन करेंगे। लेकिन यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा की इबादत की जगह से अजान की आवाज, कीर्तन की आवाज और भजन की आवाज बंद करके आप इसको बंद करके नास्तिकता का सबूत दें। हमारी गुजारिश है, कि आप हमारे साथ ऐसा कोई व्यवहार ना करें, ताकि हमको मजबूरन सड़कों पर आना पड़े।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |