वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, तस्वीरें आई सामने देश By Shahzad Khan On Jan 5, 2024 370 टांडा उड़मुड़: हाईवे पर देर रात गांव कुराला के पास एक सड़क हादसे में वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक्सयूवी गाड़ी सवार 5 लोगों में से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को टांडा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोग मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक उनके सामने एक गाड़ी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 370 Share