मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चाइनीज मांझे से युवक की सांस नली और थायराइड हड्डी कटी

छिंदवाड़ा। चाइनजी मांझा लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है। शहर में बीते एक महीने में दो बार ये हादसा हुआ है। मंगलवार शाम को सिवनी रोड पर पुराने कुंडीपुरा थाने के पास मारई निवासी बाइक सवार सतीश यादव का गला चाइनीज मांझे से बुरी तरह कट गया। खून अधिक बहने से युवक की हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

गले में अधिक खून बह गया

ईएनटी विशेषज्ञ डा सुशील दुबे ने बताया कि चाइनीज मांझे से युवक के गले के सामने का हिस्सा 13 सेंटीमीटर लंबा और 7 सेंटीमीटर चौड़ाई में कट गया था। मांझे से गले की सांस नली का उपरी हिस्सा और थायराइड हड्डी कट गई। जिसकी वजह से गले में अधिक खून बह गया। इस घटना से पहले भी दो लोग इसी महीने चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं। बीते 20 दिसंबर को पटाखा गोदाम के पास बाइक सवार युवक का गला चाइनीज मांझे से कट गया था। दूसरे के चेहरे पर घाव लगा था।

गौरतलब है कि चाइनीज मांझा प्रतिंबधित है इसके बाद भी धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल हो रहा है। बीते दिनों प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने चाइनीज मांझा को लेकर दुकानों में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की थी। सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण दुकानदार आज भी बेखौफ होकर चाइनीज मांझा बेच रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |