आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

हाथरस: हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर एक कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को राजमार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के पास की है, जब अलीगढ़ के निवासी संजय कुमार (45) तथा उनके पुत्र अभिषेक (14) मोटरसाइकिल से हाथरस से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, एक दूध के कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर कर और कैंटर की चपेट में आग गए। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अलीगढ़ गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार अपने 14 वर्षीय बेटे अभिषेक के साथ आज बाइक पर सवार होकर हाथरस रिश्तेदार के यहां से अपने घर अलीगढ़ जा रहे थे। बताया जाता है कि आगरा अलीगढ़ हाइवे मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के निकट मोड़ पर एक दूध के कैंटर ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घटना की तहरीर म्रतक के भाई दिनेश चंद्र पुत्र जमुना शंकर ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ कोतवाली में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। CO राम प्रवेश राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |