31 जनवरी तक होगा पुलिस थानों की सीमाओं का निर्धारण, समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए हैं ऐसे निर्देश

खरगोन। मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग व पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से जिले के भीतर थानों, चौकियों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण एक माह में किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार अपने थाने से दूर कई गांव व कस्बों को उनके समीपस्थ थाने में जोड़ दिया जाए तो आम जनता के साथ ही पुलिस के मूवमेंट में भी सुविधा होगी।

जिले के अंदर थानों की सीमा निर्धारण का जिम्मा जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व जिला अभियोजन अधिकारी को दिया है। पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया में आम नागरिकों व जनप्रतिनिधयों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उक्त सुझाव सात जनवरी तक मोबाइल नंबर 94799-94994 (खरगोन जिले के लिए) पर प्रेषित किए जा सकते हैं। इन थानों के जो भी प्रस्ताव प्राप्त होंगे, वे समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। 31 जनवरी तक थानों की सीमाओं का निर्धारण किया जाएगा।

सीएम ने ली थी समीक्षा बैठक

बता दें कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर संभागस्तरीय बैठक में कहा था कि जिले और संभाग की सीमाओं के साथ ही थाने व चौकियों का भी पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी। इस बदलाव से लोगों को सुविधाएं मिलेगी। लोगों को अपने कार्य के सिलसिले में अन्य जिलों में कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इससे राहत मिलेगी। बैठक के निष्कर्ष के अनुसार कमेटी सीमाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। इसे पायलेट प्रोजेक्टर बनाकर इंदौर से शुरुआत की जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर भी कमेटियां बनेंगी।
खरगोन के समीपस्थ जिलों के हालात
खरगोन जिले की सीमा में सेगांव तहसील से 10 किमी की दूरी में बड़वानी जिले की राजपुर तहसील के गांव देवझीरी, बोबलवाड़ी, कालाखेत, कोलखेड़ा आते हैं। राजपुर तहसील से इनकी दूरी 30 किमी दूर है। इसी तरह खंडवा के पंधाना तहसील का राजगढ़ 30 किमी है, लेकिन खरगोन के झिरन्या से 13 किमी है। खरगोन के महेश्वर तहसील में काकड़दा शामिल है। इसकी दूरी करीब 30 किमी है। जबकि धार जिले के धरमपुरी तहसील से 40 किमी है। ऐसे ही काकड़दा पुलिस चौकी खरगोन में शामिल है। वह धार जिल में होनी चाहिए। इसी तरह हेलापड़ावा पुलिस चौकी खरगोन जिले में शामिल है, लेकिन वह खंडवा जिले के पंधाना से 30 किमी की दूरी पर है। उसे खंडवा में होना चाहिए।
खरगोन के सनावद-बड़वाह से होकर इंदौर तक बनेगा डबल ट्रैक
रेलवे खंडवा से वाया सनावद-बड़वाह होकर इंदौर तक सिंगल ट्रैक बना रहा है। इसे डबल ट्रैक किया जाएगा। इससे लोगों को 250 किमी दूर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऐसा होने से खरगोन के लोगों को दिल्ली के लिए भोपाल नहीं जाना पड़ेगा। वह सनावद या बड़वाह से सीधे इंदौर, उज्जैन, अजमेर से दिल्ली तक पहुंच सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने खरगोन जिले के भीकनगांव, बड़वानी, आलीराजपुर तक रेललाइन को लेकर भी रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से चर्चा की है।
जल्‍द ही मिलेगी रेल की सुविधा
कई सालों से रेलवे लाइन के लिए संघर्ष कर रहे ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति के निमाड़ के अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही रेल की सुविधा मिलेगी। हमने खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सिंघाना, धार, सिंघाना से आलीराजपुर तक रेलवे लाइन की मांग की है। हालांकि मांग 70 साल से जारी है। मुख्यमंत्री ने निमाड़ की मांग भी पूरी करने के लिए रेल मंत्री से चर्चा की है। साथ ही सांसद गजेंद्र सिंह पटेल भी लगातार रेल मंत्री से मांग कर रहे हैं। जल्द ही रेलवे लाइन मिलेगी।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |