गुना में हादसे का शिकार हुई बस के मालिक ने किया सरेंडर, भाजपा नेता के साथ पहुंचे थाने

गुना: गुना में हादसे का शिकार हुई बस के मालिक भानु सिकरवार ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। गुना के आरोन रोड पर डंपर और बस की भिड़ंत के मामले में आरोपी बस मालिक भानू सिकरवार ने सिटी कोतवाली में सरेंडर किया। भानू सिकरवार भाजपा नेता के साथ कार में बैठकर सिटी थाने पहुंचा।

इससे पहले गुना में प्रशासन ने नए एसपी की पदस्थापना कर दी है। संजीव कुमार सिन्हा को गुना का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि गुना में कुछ दिन पहले डंपर और बस में टक्कर होने के बाद आग लग गई थी,  इस आगजनी में 13 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्शन लिया और एसपी विजय कुमार खत्री को हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेज दिया था। इसके साथ ही परिवहन आयुक्त को भी हटा दिया गया था। अब गुना में नए एसपी की पदस्थापना कर दी गई है इसके आदेश भी जारी हो गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |