New Year पार्टी मनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की सड़क हादसे में भयानक मौत, शव को क्रेन से बाहर निकाले

झारखंड के जमशेदपुर शहर में सोमवार को सुबह एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे बिस्टुपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, ये 6 दोस्त न्यू ईयर की पार्टी मनाकर लौट रहे थे और बीच रास्ते तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पास के पेड़ से टकराकर पलट गई. कार में कुल 8 लोग सवार थे 2 बुरी तरह घायल हैं।

जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया, ‘‘कार में पांच लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन इसमें आठ लोग यात्रा कर रहे थे। कार पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई।’’ उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है की नए साल का जश्न मना कर होटल से लौटते वक्त यह घटना घटी हुई है। शव को क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकला गया. सभी 6 मृतक आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुप्तांगा के रहने वाले थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |