राज्यपाल खान का पुतला जलाने पर एसएफआई नेता समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

केरल पुलिस ने रविवार शाम पय्याम्बलम समुद्र तट पर रविवार को ‘‘पेट्रोल का इस्तेमाल करके” राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का एक पुतला जलाने के ‘‘खतरनाक कृत्य” के लिए स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. अनुश्री और आठ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छात्र संगठन एसएफआई नेताओं पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 143 (गैरकानूनी सभा), 147 (दंगा करना) और 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) शामिल हैं।

एसएफआई ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर राज्यपाल का 30 फुट ऊंचा पुतला फूंका था और उन पर राज्य के शिक्षा क्षेत्र का ‘सांप्रदायिकीकरण’ करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कन्नूर नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

एसएफआई ने कहा था कि कुलाधिपति के रूप में खान द्वारा राज्य के विश्वविद्यालय सीनेट में हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के नामांकन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के हाल के आदेश का हवाला देते हुए खान ने दावा किया है कि उन पर हमला किया जा रहा है क्योंकि राज्य सरकार और एसएफआई का अब राज्य के विश्वविद्यालयों पर कोई नियंत्रण नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |