गुना में ट्रक और बसों के ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे किया जाम, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज..

गुना। केंद्र सरकार द्वारा वाहन दुर्घटना अधिनियम में किए गए संशोधन का वाहन चालकों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। गुना में ट्रक और बस ड्राइवरों ने नए साल का पहला दिवस काला दिवस के रूप में मनाया और वाहन दुर्घटना अधिनियम में संशोधन के खिलाफ सड़कों पर उतर गए। रुठियाई कस्बे से गुजरे नेशनल हाइवे पर ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं गुना के जज्जी बस स्टैण्ड पर भी बसों के पहिए थम गए हैं। रोजाना 2 सैकड़ा से ज्यादा बसों का आवागमन इस स्टैण्ड से होता है, लेकिन सोमवार को कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे बस ड्राइवरों ने वाहन चलाने से मना कर दिया।

 इतना ही नहीं ट्रक व बस चालकों ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस भी फाड़कर फेंक दिए। वाहन चालकों के मुताबिक दुर्घटना होने पर 10 साल तक की कैद और 7 लाख रुपए तक का जुर्माना न्यायोचित नहीं है। 5 से 10 हजार रुपए प्रतिमाह की नौकरी करने वाले वाहन चालक इतनी भारी-भरकम रकम नहीं चुका सकते। ड्राइवरों का तर्क है कि वे कोई भी दुर्घटना जानबूझकर नहीं करते हैं। नया कानून दुर्घटना की स्थिति में वाहन चालक को पूरी तरह दोषी मानता है, जिसका वह विरोध कर रहे हैं। जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक गुना जिले में ट्रक और बसें नहीं चलेंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |