मोहन को भूली राधा, जुबां पर आए शिवराज…

सीधी: भले ही प्रदेश में मोहन सरकार को बने कई दिन गुजर चुके हैं और अब मंत्रिमंडल का बंटवारा भी हो चुका है लेकिन अभी भी नेताओं के जुबान पर पूर्व सीएम शिवराज का नाम है। इसका उदाहरण सीधी में देखने को मिला। जहां एक दिवसीय दौरे पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने पत्रकारों से बात की और सीएम मोहन की बजाय शिवराज सिंह को सीएम कहकर संबोधित कर दिया। हालांकि उन्होंने तुंरत अपनी गलती सुधार ली।

मध्यप्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव जीते प्रत्याशियों को भाजपा द्वारा मंत्री पद दिया गया। जहां मध्यप्रदेश की पंचायत एव ग्रामीण विकास मंत्री चितरंगी विधायक राधा सिंह सीधी पहुंची। वे कलेक्ट्रेट स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार का मंत्री पद देने व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाने पर सीएम मोहन का आभार प्रकट किया। लेकिन मंत्री जी की जुबान पर नवागत मुख्यमंत्री मोहन यादव की जगह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम आ गया। जैसे ही उनको अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत सॉरी कह डाला। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार ने मुझे इस लायक समझा इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैं अच्छा काम करके दिखाऊंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |