तांत्रिक प्रेमिका के साथ पकड़ाया,पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर प्रेमिका पत्नी में मारपीट, पुलिस पहुंची

शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में एक तांत्रिक बाबा की पत्नी और प्रेमिका के बीच पुलिस के सामने मारपीट का वीडियो सामने आया है। तांत्रिक बाबा ने पत्नी के रक्षाबंधन पर मायके जाते ही अपनी कथित प्रेमिका को घर पर बुला लिया। तांत्रिक के माता पिता भी घर पर नहीं थे। मायके से पत्नी अपने भाई के साथ घर लौटी तो उसे पता चला तांत्रिक पति घर में किसी महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा है। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में घुसकर प्रेमिका की तलाश की तो वह दिखाई नहीं दी। मकान में एक कमरे पर ताला लगा हुआ था, पत्नी ने उसे खोलने के लिए कहा तो तांत्रिक पति ने मना कर दिया। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर प्रेमिका मौजूद थीं।

प्रेमिका और पत्नी में हुई मारपीट-

घर के बाहर प्रेमिका और तांत्रिक बाबा की पत्नी की पत्नी के बीच मारपीट होने लगी, उसके बाद वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने भी प्रेमिका की पिटाई की और प्रेमी जोड़े को मोहन बड़ोदिया थाने पर डायल 100 में लाया गया। तांत्रिक बाबा का नाम जितेन्द्र शास्त्री बताया जा रहा है और इसका जाल मध्यप्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। यह तंत्र विद्या के साथ भागवत कथा भी करता है। तांत्रिक की प्रेमिका गुना जिले की बताई जा रही है। तांत्रिक पहले तो उसे शिष्या बताता रहा और बाद में उसे पत्नी बताने लगा। इस पूरे मामले में मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि तांत्रिक पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था, पत्नी की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। तांत्रिक के साथ लाई गई महिला को पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सौंपा गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |