UPI से लेकर सिम कार्ड तक नए साल में होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

साल 2023 अपने आखिरी चरण में है और नए साल का आगाज होने वाला है। 2024 की शुरुआत के साथ ही कई ऐसे वित्तीय नियम हैं, जो बदलने वाले हैं। यह बदलाव आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे। जानते हैं किन वित्तीय नियमों के चेंज होने से आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ने वाला है।

निष्क्रिय UPI खाते को कर दिया जाएगा बंद

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) यूजर्स के लिए 1 जनवरी की तारीख बेहद अहम है। अगर आपने अपने यूपीआई खाते को 1 साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो जल्द से जल्द इसे यूज कर लें। वरना आपके खाते को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सभी पेमेंट ऐप्स को यह आदेश दिया है कि जिन यूजर्स ने पिछले एक साल से अपने यूपीआई अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाए। NPCI ने यह कदम यूपीआई फ्रॉड को रोकने के लिए उठाया है।

बैंक लॉकर एग्रीमेंट

रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को यह आदेश दिया है वह अपने सभी ग्राहकों से नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करवा लें। इसके लिए 31 दिसंबर की डेडलाइन तय की गई है। ऐसे में अगर आपने अभी तक नया लॉकर एग्रीमेंट साइन नहीं किया है तो आपके पास आखिरी मौका है।

पेपरलेस KYC पर मिलेगा सिम कार्ड

सरकार सिम कार्ड जारी करने के लिए अब पेपरलेस केवाईसी की सुविधा ग्राहकों को दे रही है। अभी तक नया सिम कार्ड लेने के लिए ग्राहकों को डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना पड़ता था, जिसमें ज्यादा वक्त लगता था। मगर अब नए साल में नियम में बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी से सिम खरीदते वक्त आप केवल डिजिटल वेरिफिकेशन करके आसानी से नया सिम प्राप्त कर सकते हैं।

अपडेटेड ITR Filing

इनकम टैक्स भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 थी लेकिन जिन लोगों ने तय तारीख तक ये काम नहीं किया है, उनके पास इसे करने के लिए 31 दिसंबर यानी आजभर का मौका है। इस डेडलाइन तक लेट फीस के साथ अपडेटेड ITR दाखिल किया जा सकता है। जुर्माने की बात करें तो ये इनकम के हिसाब से अलग-अलग होता है। अगर टैक्सपेयर्स की आय 5,00,000 रुपए से अधिक है, तो 5,000 रुपए तक का जुर्माना देना होगा जबकि 5,00,000 रुपए से कम आय होने पर जुर्माने की राशि 1000 रुपए होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |