नोएडा के लोगों ने जमकर छलकाए जाम, नौ माह में गटक गए 1,308 करोड़ रुपए की शराब

नोएडाासियों ने इस साल जमकर जाम छलकाए हैं और करीब नौ माह में 1,308 करोड़ रुपए की शराब गटक गए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक यहां के लोग 1,308.59 करोड़ रुपए की शराब गटक गए जबकि पिछले साल इतने दिनों में यह आंकड़ा 1,125.12 करोड़ रुपए का था। इस साल शराब की बिक्री में करीब 16.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि नव वर्ष के मौके पर भी यहां पर शराब की बिक्री जबरदस्त होगी।

अधिकारियों के अनुसार, नव वर्ष के अवसर पर करीब 12 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होने की संभावना है। पिछली बार नव वर्ष के स्वागत में यहां के लोगों ने नौ करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब पी थी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शराब की 439 दुकान हैं जिनमें देसी मदिरा, अंग्रेजी मदिरा और बीयर की दुकान शामिल है।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस वर्ष सैकड़ों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपए की तस्करी की हजारों लीटर शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 33 से ज्यादा लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |