PM मोदी ने Ayodhya International Airport का किया उद्घाटन , दिल्ली से अयोध्या पहुंची पहली फ्लाइट

अयोध्या: पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या वासियों को इंटरनेशल एयरपोर्ट की सौगात दी है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के नए इंटरनेशल एयरपोर्ट का नाम रामायण की रचना करने वाले महर्षि वाल्मिकी पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयरपोर्ट का नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतर्रराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम’ होगा। दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट पहुंचेगी। पहली फ्लाइट सवा घंटे में अयोध्या पहुंचेगी। इससे पहले पीएम ने पुनर्विकसित ‘अयोध्या धाम जंक्शन’ का उद्घाटन किया।

पीएम मोदी सुबह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे, यहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने 8 किलो मीटर रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने उनपर पुष्पवर्षा की। वहीं महिलााओं ने उनकी आरती उतारी। मोदी भी अयोध्या वासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। लोगों में पीएम मोदी की झलक पाने का उत्साह साफ दिखाई दिया।

उसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पण और अमृत भारत एक्सप्रेस व वंदे भारत समेत 8 ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। पीएम मोदी अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान हजारों करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी अयोध्या में करीब चार घंटे के संक्षिप्त प्रवास के दौरान 15 हजार 700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद पीएम मोदी रैन बसेरा जा सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |