केसी त्यागी का बड़ा बयान- ‘इंडिया’ गठबंधन के विचारों के संयोजक और प्रधानमंत्री हैं नीतीश कुमार

नई दिल्ली/पटनाः विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ में भले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभी तक कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं दी गई है लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) ने शुक्रवार को उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘विचारों’ का संयोजक और प्रधानमंत्री करार दिया।

‘‘नीतीश इंडिया गठबंधन के विचारों के संयोजक”
नीतीश कुमार को जद (यू) का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पार्टी का यह बयान ऐसे समय आया है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट सकते हैं। जद (यू) के मुख्य प्रवक्ता के सी त्यागी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के विचारों के संयोजक और विचारों के प्रधानमंत्री हैं। मैं बहुत स्पष्ट रूप ये यह आपको कहना चाहता हूं। उन्होंने सामाजिक न्याय के सवालों को इतनी प्रखरता दी है कि वह तो इस विचार के ही संयोजक हैं।” उनसे पूछा गया था कि जद (यू) का अध्यक्ष बन जाने से क्या नीतीश कुमार को ‘इंडिया’ गठबंधन में कोई पद मिल जाएगा।

ज्ञात हो कि नीतीश कुमार ने ही विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की थी और इसके मद्देनजर सबसे पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। बाद में हुई बैठकों में गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखा गया। हालांकि अभी तक गठबंधन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कौन इस गठबंधन का संयोजक या फिर चेहरा होगा। राजधानी दिल्ली में हुई गठबंधन की पिछली बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे, साझा जनसभाओं और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पटना, बेंगलुरु और मुंबई के बाद दिल्ली में आयोजित की गई गठबंधन की यह चौथी बैठक थी। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रधानमंत्री पद के चेहरे के बारे में फैसला चुनाव में जीत के बाद होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |