सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- भाजपा UP में हारेगी तभी केंद्र की सत्ता से हटेगी

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हारेगी तो ही केंद्र की सत्ता से बाहर होगी। सपा प्रमुख यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी। समाजवादियों ने नारा दिया है ‘80 हराओ, भाजपा हटाओ’। समाजवादी पार्टी इसी नारे को लक्ष्य मान कर काम कर रही है।” उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। जातीय जनगणना की विरोधी है।”

उन्होंने जोर देकर कहा, ” बिना जातीय जनगणना सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।” यादव ने कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, ” भाजपा सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ ‘जीरो’ हो चुका है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा अन्याय बेटियों, माताओं, बहनों के साथ उत्तर प्रदेश में हो रहा है।” उन्होंने कहा, “एनसीआरबी (राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो) के आंकड़ों के अनुसार जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आयी है देश में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।” इस सवाल पर कि क्या उन्हें अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है, यादव ने कहा, ”भगवान के यहां से किसी को निमंत्रण नहीं आता है, भगवान जिसे चाहते हैं उसे स्वयं बुला लेते हैं।”

उन्होंने कहा, ” भगवान अपने आप बुलाते हैं। भगवान बुलाएंगे तो हम जाएंगे।” विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटकों के बीच सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ”सीट बंटवारा कोई बड़ा सवाल नहीं है, बड़ा सवाल यह है कि विपक्षी गठबंधन आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा।” उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी का मानना है कि भाजपा को (सत्ता से) हटाकर लोकतंत्र बचाया जाएगा और ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) स्वत: हट जाएंगी।” यादव ने यह भी आरोप लगाया, ”भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा फिर आ गयी तो लोगों के वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |