विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन पर राघव चड्डा ने खोली BJP की पोल..गिनाए वोट के एक-एक आंकड़ें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा हाल ही में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पांच राज्यों में हुए चुनाव को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 5 राज्यों में हुए चुनाव में  बीजेपी की जीत के आंकड़े को लेकर भी हर एक सवाल का जवाब दिया।

बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर एक सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी जब से अस्तित्व में आई तब उसे पहला राज्य जीतने में 10 साल लगे, आज AAP की दो राज्यों (दिल्ली, पंजाब) में सरकार है।

…तो विपक्ष की सरकार बन जाएगी
राघव ने कहा कि चार राज्यों में कुल 11 करोड़ लोगों ने वोट दिए जिसमें से बीजेपी को 4 करोड़ 80 लाख वोट मिले बाकी सारा वोट विपक्ष का है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों से 65 सीटें बीजेपी के पास हैं। 2023 चुनाव के आंकड़े देखें जाए तो बीजेपी को 15 सीटों का नुकसान हुआ, बीजेपी 50 पर आ जाएगी। उन्होंने ये माना है किराज्यों के चुनाव लोकल मुद्दों पर होते हैं। राघव ने बताया कि 2003 में तीनों राज्य बीजेपी जीती लेकिन 2004 में कांग्रेस की सरकार बन गई। इसबार देखें तो बीजेपी जीत गई है तो विपक्ष की सरकार बन जाएगी।

बीजेपी जिसे रेवड़ी बताती थी आज खुद बांट रही है….
राघव चड्ढा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। जब आम आदमी पार्टी शुरू हुई थी तब हमने कहा था कि हम राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में मुफ्त बिजली से लेकर तीर्थयात्रा के वादे किए थे जिसे बीजेपी रेवड़ी बताती थी. राघव ने कहा कि आज यही बीजेपी छत्तीसगढ़-एमपी-राजस्थान में कह रही है- हम फ्री बिजली देंगे… हम खाते में एक हजार रुपये डालेंगे, वोट दे दो। राघव चड्ढा ने कहा कि हमने देश में वेलफेयर की राजनीति की शुरुआत की है।

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |