धान परिवहन के दौरान खरीदी केंद्रों में मची अफरा-तफरी, शिकायत के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, ये है मामला

बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी हुई शासकीय धान की परिवहन के दौरान अफरातफरी का मामला सामने आया है। जहां वारासिवनी एसडीएम एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त कार्रवाई के दौरान मेंहदीवाड़ा से खापा रोड़ पर शासकीय धान बरामद हुई है। वहीं मेंहदीवाड़ा में ही लक्ष्मी राईस उद्योग में छापामार कार्रवाई के दौरान 175 बोरी खाली धान की बोरी भी बरामद किया गया। जिसका प्रकरण बनाकर कलेक्टर को रिपोर्ट भेजा गया है। बता दें कि बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर शासन द्वारा खरीदी जा रही धान के खरीदी केन्द्र से संग्रह केन्द्र तक ट्रक द्वारा परिवहन किए जाने के दरम्यिान परिवहनकर्ता हमालों के सांठगांठ से परिवहन की जा रही धान को बीच रास्ते में ही चोरी करने के इरादे से उसे बीच रास्त में ही उतराने की शिकायत प्राप्त हुई। इस शिकायत के बाद प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए बालाघाट कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम वारासिवनी द्वारा संयुक्त जांच दल बनाई गई। जांच दल द्वारा मेंहदीवाड़ा से खापा मार्ग में जांच की गई।

मौके पर सड़क के किनारे झाडियों एवं खेतों में खरीफ उपार्जन वर्ष 2023-24 के स्टेग सील से मुद्रित धान के बारदाने पाये गये बारदानों में नीले रंग के धागे से सिलाई की गई थी जिसमें उपार्जन केन्द्रों की पर्चियां पाई गई थी। जिसमें पाई गई 2 बोरियां उपार्जन केन्द्र बोरगांव किन्ही किरनापुर, 6 बोरिया उपार्जन केन्द्र गर्रा वारासिवनी, 6 बोरिया उपार्जन केन्द्र मिरीया लांजी की पाई गई। मौके पर उपार्जन केन्द्रों से संपर्क करने पर पाया गया कि उपार्जन केन्द्र बोरगांव किन्हीं मिरीया तथा गर्रा की धान की परिवहन की मेपिंग खापा केप से की गई है। एवं उपार्जन केन्द्रों से धान लोड कर ट्रक खापा केप रवाना किए गए थे।

इस दौरान जांच में पाया गया कि विपणन संघ बालाघाट से धान परिवहन किए जाने हेतु अनुबंधित परिवहनकर्ता कामाख्या इंटरप्राईजेस वारासिवनी सेक्टर एवं मेसर्स राजेश अग्रवाल द्वारा सेक्टर किरनापुर लांजी का शासकीय धान परिवहन का कार्य किया जाता है। परिवहनकर्ता द्वारा शासकीय धान के परिवहन में अनियमितता करने के कारण मौके पर प्रकरण तैयार किया गया एवं बरामद 14 बोरी धान को उपार्जन केन्द्र प्रभारी खापा की अभिरक्षा में दिया गया है।

वही देर रात मेंहदी वाडा में लक्ष्मी राइस उद्योग पर भी छापा मार कार्रवाई की गई जहां पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु रखा 175 बोरी जप्त किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी का धान खरीदने के बाद खाली बोरी रखी गई होगी। जांच के बाद प्रकरण अग्रिम कार्रवाई हेतु कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |