प्रभु श्रीराम को सोने का धनुष-बाण भेंट करने जा रहा ये ट्रस्ट, मंदिर निर्माण के लिए भी दान में दिए 10 करोड़ रुपए

उत्तर प्रदेश। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और विदेश से लाखों रामभक्त राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे। वीवीआईपी मेहमानों का स्वागत करने के लिए अयोध्या को संजाने संवारने का काम चल रहा है। देश के कई राज्यों से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए हर संभव मदद और योगदान दिए जा रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा ट्रस्ट सामने आया है जो प्रभु श्रीराम को सोने का धनुष-बाण अर्पित करने जा रहा है।

रामलला को सोने का धनुष-बाण भेंट करेगा महावीर मंदिर ट्रस्ट

हम बात कर रहे हैं पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट की, जिनकी ओर से रामलला को सोने का धनुष-बाण अर्पित किया जाएगा। इतना ही नहीं इस ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ भी दान में दिए हैं, जिसकी अंतिम किस्त प्राण प्रतिष्ठा से पहले दे दी जाएगी। बता दें कि उच्चत्तम न्यायालय का फैसला आने के बाद महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने मंदिर निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए अर्पित करने की बात कही थी।

पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष का कहना है कि धनुष ही एक ऐसा संपर्क सूत्र है जो मिथिला और अयोध्या में समन्वय बनाने का काम करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि श्री राम ने धनुष भंग किया था, उसके बाद ही सीता जी से परिणय हुआ था। चेन्नई की कंपनी धनुष बाण बनाने का काम कर रही है और वह 12 जनवरी तक अयोध्या आ जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |